दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 48 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather:

Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार को तापमान के मुकाबले गर्मी ज्यादा महसूस हुई। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हीट इंडेक्स 48.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री और पिछले दिन के मुकाबले 2.1 डिग्री ज्यादा था।अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री ज़्यादा और शुक्रवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम था।D elhi Weather: 

Read Also- Politics: रक्षा मंत्री के संसद में दिए बयान पर भ्रम फैलाने की कोशिशों पर रक्षा मंत्रालय ने खंडन जारी कर दिया जवाब

दूसरे मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पालम में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस (पिछले दिन से 0.9 डिग्री ज़्यादा) और लोधी रोड पर 29.8 डिग्री सेल्सियस (2.4 डिग्री ज़्यादा) दर्ज किया गया। रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 26.8 डिग्री सेल्सियस और 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ज्यादातर केंद्रों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तड़के दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, दिन में और बारिश नहीं हुई।Delhi Weather: 

Read Also-Bollywood: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ 11 सितंबर को होगी रिलीज़

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बारिश व आंधी-तूफान की संभावना जताई है।विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आने वाले दिनों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को मौसम की स्थिति और तेज हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। Delhi Weather

अधिकारी ने आगे कहा, “रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बारिश की संभावना है। दिन के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और कभी-कभी हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी उम्मीद है।”मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और बुधवार तक यह गिरकर 35-37 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। Delhi Weather

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *