( सत्यम कुशवाह ),Delhi-NCR Weather- उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है तो वहीं अब घने कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं शीतलहर भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड अपना असर दिखाने लगी है और सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम देखने को मिल रही है। जिसके कारण कई जगहों पर लोगों को जाम के झाम का सामना भी करना पड़ रहा है।
आपको बता दें, देश की राजधानी दिल्ली हो या उससे सटा गाजियाबाद हर जगह ठंड का असर देखने को मिल रहा है। लोग रैन बसेरों और अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं। दिल्ली एनसीआर जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं 2 दिन के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में एक तरफ प्रदूषण और दूसरी तरफ घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम देखने को मिल रही है, इसका असर वाहनों की रफ्तार, विमानों की उड़ान से लेकर ट्रेनों की गति और उनके आवागमन पर पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है, क्योंकि वह समय से अपने गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक घने कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। दृश्यता 100 मीटर से भी कम हो गई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

