Govinda Joins Shiv Sena- बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की राजनीति में वापसी, शिवसेना में हुए शामिल

Actor Govinda joins Shiv Sena, Govinda Contest Lok Sabha Election 2024, North West Mumbai Seat, Ekanth Shinde, Maharashtra, Govinda joins Eknath Shinde Shiv Sena, National News, Govinda News, Govinda fight Lok Sabha election,

Govinda Joins Shiv Sena-लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda Joins Shiv Sena) की फिर से राजनीति में एंट्री हो गई है। गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए। ऐसी अटकलें हैं कि गोविंदा उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं, जिसमें वह शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को चुनौती दे सकते हैं

Read also –कर्नाटक से कांग्रेस के एकमात्र मौजूदा सांसद डी. के. सुरेश ने बेंगलुरू ग्रामीण सीट से पर्चा भरा

शिंदे ने गोविंदा का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा

गोविंदा 2004 में बडे नेता के रूप में उभरे थे जब उन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर बतौर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था।हालांकि बाद में गोविंदा ने खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया और किसी लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया।शिंदे ने 60 साल के गोविंदा का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वो समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं।

Read also- नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या- इलाके में सनसनी मची..

एक्टर गोविंदा ने कहा कि

एक्टर गोविंदा ने कहा कि मैं बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं आदरणीय एकनाथ जी का। मेरे साथ में मित्रगण यहां पर आए हुए हैं, मैं सभी का धन्यवाद देता हूं।जो जो लोग यहां पर पत्रकार वर्ग से आए हैं. सभी का धन्यवाद देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जो काम मुझे मिलेगा वो मैं अच्छे से कर पाऊं

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *