धर्मेंद्र का किसानों के लिए छलका दर्द, कह डाली ये बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस ट्वीट में धर्मेंद्र का किसानों के प्रति दर्द छलका है। किसान आंदोलन को अब दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है और सरकार और किसानों के बीच अब तक हुई बातचीत बेनतीजा रही है।

ऐसे में धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं, सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए। धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।

वहीं, इससे पहले धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन पर एक ट्वीट किया था, जिसकी वजह से वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे।

धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा था कि सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं..ये बहुत दुखद है।

आपको बता दें, बॉलीवुड के कई सेलेब्स का साथ किसान आंदोलन को मिल रहा है। धर्मेंद्र से पहले प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर आहूजा, परिणीति चोपड़ा, नेहा शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, दिव्येंदु शर्मा और प्रीति जिंटा जैसे सेलेब्स का साथ किसानों को मिल चुका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *