भारत में तेजी से डायबिटीज का शिकार हो रहे बच्चे, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना ?

Diabetes in Children: डायबिटीज दुनियाभर में एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है। डायबिटीज बीमारी सभी वर्गों के लोगों को प्रभावित कर रही है। डायबिटीज के कारण शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते है।मेडिकल भाषा में डायबिटीज को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हालांकि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल व खानपान में बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

Read also-राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयार – निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सेन

भारत में तेजी से बढ़ रही Diabetes…

डायबिटीज की बीमारी वयस्कों और बुजुर्गों में इन दिनों बहुत तेजी से फैल रही है। लेकिन अब दुनिया भर में बच्चे भी डायबिटीज के तेजी से शिकार हो रहे । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बीमारी की चपेट में नवजात भी आ रहे है। दुनियाभर में साल 1990 के मुकाबले 2019 में 10 से 14 साल के बच्चों में 52.06 फीसदी और एक से चार साल के बच्चों में 30.52 फीसदी डायबिटीज के केस  बढ़े हैं।  भारत में 1990 में डायबिटीज बढ़ने की दर 10.92 थी ।लेकिन 2019 में ये आकडा बढ़कर 11.68 तक पहुंच गया है। भारत में डायबिटीज  की वजह से मौत का आकडा भी तेजी से बढा ।

बच्चों में ते़जी से बढ़ रही Diabetes

डायबिटीज बीमारी की चपेट में बच्चे भी  आने लगे है।डायबिटीज बच्चों में होना का सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल ।बच्चों में डायबिटीज होने का कारण मोटापा भी माना जा रहा है । हाल के सालों में  बच्चों में डायबिटीज के केस 30 प्रतिशत तेजी से बढ़े हैं।

1. बदलती जीवन शैली

बच्चों में तेजी से डायबिटीज फैल रही है।बता दें कि भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है, जिसकी वजह से बच्चों के जीवन शैली में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। आज के डिजिटल युग में बच्चे फिजिकल एक्टिविटीज कम करने लगे है। उनकी डाइट भी अनहेल्दी होती जा रही है।बच्चे ज्यादा मीठी चीजें खाना पसंद करते हैं और कैलोरी से भरपूर स्नैक्स खाते हैं। जिससे वजन तेजी से  बढ़ने लगता है। यह टाइप 2 मधुमेह (डायबिटीज ) का कारण बनता है।

2.आनुवंशिक कारण…

बच्चों में  डायबिटीज होने का आनुवंशिक कारण होता है, जैसे अगर माता-पिता में से किसी एक को डायबिटीज की बीमारी होती है। तब बच्चों में डायबिटीज होने का खतरा अधिक बढ जाता है।

3. जागरूकता की कमी
भारत के कई शहरों में  डायबिटीज  को लेकर जागरूकता की कमी के कारण बच्चों में डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ती जा  रही है। ऐसे में बच्चों में डायबिटीज होने पर समय पर इलाज नहीं मिल पाता और स्थिति गंभीर हो जाती है।

4.Weight कम करें …

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *