ईरान और इजरायल की यात्रा न करें विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी- बरतें सावधानी

Israel-Iran Tension

Israel-Iran Tension: विदेश मंत्रालय ने 12 अप्रैल को ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर सभी भारतीयों को ईरान व इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिफिकेशन जारी करके भारतीयों से अगली  सूचना तक ईरान और इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी। ये एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई जब भारत में सभी दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान अगले 48 घंटों में इजरायल पर हमला कर सकता है।

Read also-कांग्रेस ने दशकों तक शासन किया लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं किया -PM MODI

विदेश मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट..

विदेश मंत्रालय ने कहा  इजराइल या ईरान में रह रहे हैं भारतीयों से अनुरोध है। कि वे वहां भारतीय दूतावासों से संपर्क में रहे और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।अपनी सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतें और कोशिश करें अपनी गतिविधियों को सीमित रखें।
दशकों से एक दूसरे के धूर विरोधी रहे ईरान और इजरायल अब आमने-सामने हैं।ईरान  दूतावास पर हमले के बाद ईरान पूरी तरह से अब जंग के लिए तैयार है। ईरान इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार मान रहा है जबकि इजराइल इस बात से साफ मना कर रहा है। ऐसी जानकारी मिली है कि अगले 24 से 48 घंटे में ईरान इजरायल पर हमला कर सकता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान सबसे पहले इजरायल की सीमाओं को निशाना बना सकता है। फिलहाल दोनों देश की सेना अलर्ट मोड पर है।  ईरान की और से हमले को लेकर अमेरिका भी अलर्ट है। जिस समय ईरान में हमला हुआ था। उस समय वहां के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हमले का जबाब देने की बात कही थी ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *