मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम और प्रताड़ित किया जा रहा है-मनोज पांडे

 ED on Hemant Soren- जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने बुधवार को समय सीमा से पहले दिल्ली में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी के पहुंचने पर सवाल उठाए।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में सोरेन के दिल्ली आवास पर तलाशी के दौरान ईडी ने 36 लाख रुपये, एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए।

मनोज पांडे ने कहा, ”जब माननीय मुख्यमंत्री ने 31 का समय दे दिया और आपने भी डेडलाइन 31 का दिया था। फिर दिल्ली में उनके आवास पर जाने का मतलब क्या था? आप एक आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करना चाहते हैं? आप उनको प्रताड़ित करना चाहते हैं? देश का सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री, आदंलकारी का बेटा, जिसने झारखंड और झारखंडियों का सम्मान बढ़ाया है पूरे देश में।

Read also – बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के दिल्ली कार्यक्रम में 8 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना, यातायात पर लगाया गया प्रतिबंध

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि जब माननीय मुख्यमंत्री ने 31 का समय दे दिया और आपने भी डेडलाइन 31 का दिया था। फिर दिल्ली में उनके आवास पर जाने का मतलब क्या था? आप एक आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करना चाहते हैं? आप उनको प्रताड़ित करना चाहते हैं? देश का सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री, आदंलकारी का बेटा, जिसने झारखंड और झारखंडियों का सम्मान बढ़ाया है पूरे देश में। आखिर आपकी मंशा क्या है?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *