सीएम केजरीवाल के निजी सचिव और AAP से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

ED Raid- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 12 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार, पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एन. डी. गुप्ता के कार्यालय के अलावा कुछ और लोगों के ठिकानों को ईडी छापेमारी कर रही है।ईडी की कार्रवाई ऐसे समय सामने आई है

Read also – PM मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक की शुरूआत की,स्थायी NIT कैंपस का किया उद्घाटन

जब दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा था कि वे एजेंसी पर बड़ा खुलासा करेंगीं। उन्होंने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं कल सुबह 10 बजे ईडी पर विस्फोटक खुलासा करूंगी! #BigEDExposebyAAP देखें।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इस बारे में एक्स पर पोस्ट किया।भारद्वाज ने कहा, “बीजेपी के जबरन वसूली विभाग (ईडी) पर बड़ा खुलासा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *