PM मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक की शुरूआत की,स्थायी NIT कैंपस का किया उद्घाटन

India Energy Week 2024- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गोवा में इंडिया एनर्जी वीक 2024 की शुरूआत की।प्रधानमंत्री मोदी ने एनआईटी यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्थायी कैंपस को देश को समर्पित करने के अलावा 1,330 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी दक्षिण गोवा के बैतूल गांव में विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे और ओएनजीसी सागर जीवन रक्षा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद वे दोपहर में फतोर्दा में विकासशील भारत, विकासशील गोवा 2047 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Read also – NDA में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी? कार्यक्रम टलने से बढ़ी सियासी

एनर्जी वीक में छह देशों के पवेलियन होंगे। इनमें कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। एनर्जी सेक्टर में भारतीय एमएसएमई की तरफ से आगे बढ़ाए जा रहे इनोवेटिव सॉल्यूशनों की झलक पेश करने के लिए खास मेक इन इंडिया पवेलियन भी बनाया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *