Delhi Congress Interim President: कौन हैं देवेंद्र सिंह यादव जिन्हें मिली दिल्ली कांग्रेस कमेटी की कमान ?

Davendra Yadav

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस ने नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया है । देवेंद्र यादव के स्वागत के लिए दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता अजय माकन और दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में कुछ लोगों को आपस में दिक्कत हो सकती है लेकिन वक्त ऐसा है कि हमें लोकतंत्र बचाना है। हमें सब कुछ छोड़ कर इस पर ध्यान देना होगा कि विपक्षी गुट इंडिया दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट जीते।अरविंदर सिंह लवली के कांग्रेस छोड़ने और शनिवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बनाया गया था।

Read also- Wether: ये महीना कूल-कूल…हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट,गर्मी से मिलेगी राहत

Read also- Haryana News: झज्जर में CM सैनी मंच से दे रहे थे भाषण, तभी अचानक पंखों में लगी आग

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं आपसे अपील करना चाहता हूं कि किसी भी परिवार में जब मुश्किल की घड़ी आती है तो उस समय सबसे ज्यादा मजबूती के साथ खड़ा होना परिवार का फर्ज बन जाता है। आज सिर्फ कांग्रेस तो जरूरत नहीं है, आज देश को भी कांग्रेस की जरूरत है। और कहीं ना कहीं इस देश का अस्तित्व, आज इस देश का संविधान खतरे में साफ नजर आता है।”
मेरा किसी से बैर हो, हो सकता है किसी का किसी के साथ मन नहीं मिलता हो लेकिन ये वो समय है जब हमें लोकतंत्र को बचाना है, हमें अपने दुख और दर्द मिटाने पड़ेंगे, अपने वो दुख-दर्द भुलाने पड़ेंगे कांग्रेस को अपनाना पड़ेगा, 25 तारीख को सातों की सातों सीट पर हम इंडिया गठबंधन का परचम लहराने का काम करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *