संजय सिंह क्यों बोलें दिल्ली सरकार एमसीडी स्कूलों के लिए नहीं ले सकती फैसले -जानें ?

Sanjay Singh on Lg: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार एमसीडी स्कूलों के लिए निर्णय नहीं ले पा रही है क्योंकि उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने स्थायी समिति के गठन को मंजूरी नहीं दी है।संजय सिंह का बयान तब आया जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों के मौलिक अधिकारों को छीना नहीं जा सकता।हाई कोर्ट ने कहा कि भले ही सीएम केजरीवाल जेल में बंद हैं बावजूद इसके एमसीडी स्कूलों में मुफ्त पाठ्य पुस्तकों, लेखन सामग्री और ड्रेस के बिना पहला सत्र पूरा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

कोर्ट की टिप्पणी के बाद, “उच्च न्यायालय का आज का फैसला बीजेपी की बदले की राजनीति का नतीजा है और इससे सरकार के काम में बाधाएं आई हैं। उन्होंने स्थायी समिति का गठन नहीं होने दिया। इस फैसले को देखा जाना चाहिए।” इस स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार नहीं हैं।”

Read also-कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन – प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग की

संजय सिंह ने कहा में हाई कोर्ट को पूरा सम्मान देते हुए मैं कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं और उनकी देशभक्ति और ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। यह बात खुलकर सामने आ गई है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है। मोदी सरकार ने तानाशाही करते हुए उन्हें जेल में डाल दिया।”

“इसी हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के लिए तीन याचिकाएं दी गई थीं। इसी कोर्ट ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार का काम न रुके। सभी मंत्री काम कर रहे हैं।

Read also-‘सेक्स स्कैंडल’ मामले एच.डी. रेवन्ना ने तोड़ी चुप्पी कहा,मैं डरूंगा और भागूंगा नहीं

हम समय-समय पर फैसले के लिए केजरीवाल से मिलते हैं। आज का हाई कोर्ट का फैसला बीजेपी की बदले की राजनीति का नतीजा है, जिसने सरकार के काम-काज में बाधाएं डालीं। उन्होंने स्थायी समिति को अनुमति नहीं दी। इस फैसले को इस नजरिये से देखा जाना चाहिए कि इस स्थिति के लिए आप सरकार और अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार नहीं हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *