Election: महाराष्ट्र को किसका होगा राजतिलक, 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणन

Maharashtra Election News:

Maharashtra Election News:  महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य में विधानसभा चुनावों की गिनती शुरू होगी।चोकलिंगम ने कहा, “कल सुबह छह बजे ईवीएम और पोस्टल बैलेट को मतगणना केंद्रों पर लाया जाएगा और स्ट्रॉन्ग रूम खुले रहेंगे। सुबह लगभग आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और 30 मिनट बाद 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होगी। सीएपीएफ, राज्य रिजर्व पुलिस बल और पुलिस की थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।”

Read also-UP: अलीगढ़ फिर हुआ शर्मसार, कोचिंग संचालक ने छात्रा के साथ किया घिनौना काम

एस. चोकलिंगम, मुख्य चुनाव अधिकारी, महाराष्ट्र- कल सुबह छह बजे ईवीएम और पोस्टल बैलेट को मतगणना केंद्रों पर लाया जाएगा और स्ट्रॉन्ग रूम खुले रहेंगे। सुबह लगभग आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और 30 मिनट बाद 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होगी। सीएपीएफ, राज्य रिजर्व पुलिस बल और पुलिस की थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।”

Read also-Sports: मनु भाकर की उपलब्धि पर गदगद हुए ओलंपियन अभिनव बिंद्रा, बताया महान …

23 नवंबर को आएंगे नतीजे- 23 नवंबर यानी शनिवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। दोपहर के बाद से ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनने वाली है। महाराष्ट्र में पहले वोटों की गिनती से पहले ही सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच इस बात को लेकर मतभेद उभर आए हैं कि अगली सरकार का नेतृत्व कौन करेगा और दोनों खेमों के घटक दल मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र को किसका होगा राजतिलक-  महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों पर बुधवार शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों ने अपना-अपना दावा करना शुरू कर दिया है कि 23 नवंबर को नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।मतदान के तुरंत बाद राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा किया कि उनकी पार्टी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में एमवीए सरकार बनेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *