ग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट भारत के खिलाफ बाकी टी20 मैचों से बाहर, पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है भारत

ENG-W vs IND-W, ENG-W vs IND-W T20 Series, Maia Bouchier, Nat Sciver-Brunt, women cricket news

ENG-W vs IND-W: इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट शनिवार को बाएं कमर में चोट के कारण भारत महिला टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शेष दो मैचों से बाहर हो गईं।इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने बताया कि ब्रिस्टल में तीसरे मैच में साइवर-ब्रंट की जगह कप्तान के रूप में खेलने वाली टैमी ब्यूमोंट टीम की अगुआई करना जारी रखेंगी, जबकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाज मैया बाउचियर उनकी जगह लेंगी... ENG-W vs IND-W

Read also- हरियाणा में संगठन सृजन अभियान को लेकर हलचल बढ़ी, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद होगा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का ऐलान

इंग्लैंड की टीम की तरफ से बताया गया है है कि, “स्कैन से पुष्टि हुई है कि ब्रिस्टल की कमर के बाएं हिस्से में लगी चोट के कारण नैट साइवर-ब्रंट भारत के खिलाफ शेष टी20 सीरीज से बाहर हो जाएंगी।वैसे साइवर-ब्रंट के तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद है।

Read also- लोकसभा अध्यक्ष ने नई इनोवेटिव फिजिशियन फोरम के 7वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित

टैमी ब्यूमोंट उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी करना जारी रखेंगी, जबकि साइवर-ब्रंट की जगह मैया बाउचियर को टीम में शामिल किया जाएगा। साइवर-ब्रंट के वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करने की उम्मीद हैभारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। उसने पहले दो मैच जीते हैं, जबकि तीसरा मैच उसे पांच रन के मामूली अंतर से हारना पड़ा। चौथा और पांचवां टी20 मैच क्रमश: 9 और 11 जुलाई को मैनचेस्टर और बर्मिंघम में खेला जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *