हेयर सीरम या फिर फेस सीरम आपकी सेहत के लिए कितने सही? ये हो सकते हैं नुकसान

Skin and Hair Serum Side Effects: आजकल स्किन और हेयर केयर रूटीन में सीरम का इस्तेमाल आम हो गया है। चाहे बात हो चेहरे की ग्लो बढ़ाने की या बालों को स्मूद और शाइनी बनाने की, हर जगह सीरम को एक जादुई समाधान माना जा रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन ब्यूटी सीरम्स में मौजूद केमिकल्स आपकी त्वचा और बालों पर अंदरूनी रूप से क्या प्रभाव डालते हैं? बाजार में मिलने वाले फेस और हेयर सीरम देखने में तो त्वचा और बालों को खूबसूरत बना सकते हैं, लेकिन इनका लंबे समय तक प्रयोग कई बार हानिकारक साबित हो सकता है। सीरम की बजाय प्राकृतिक तेल और घरेलू उपाय सबसे बेहतर विकल्प होते हैं। उनका मानना है कि बाल धोने से पहले नारियल, बादाम या आंवला तेल लगाने से बालों को भरपूर पोषण मिलता है और केमिकल डैमेज से भी बचाव होता है…Skin and Hair Serum Side Effects

Read also- लोकसभा अध्यक्ष ने नई इनोवेटिव फिजिशियन फोरम के 7वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित

वहीं चेहरे की देखभाल के लिए वे सलाह देती हैं कि फेस सीरम की जगह रात को सोने से पहले नारियल तेल या हल्का मॉइस्चराइज़र लगाया जाए। इससे त्वचा को नमी भी मिलती है और एलर्जी या जलन की संभावना भी कम हो जाती है।जानकारों के अनुसार, फेस सीरम में आमतौर पर विटामिन C, हयालुरोनिक एसिड जैसे एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं। ये त्वचा की गहराई में जाकर काम करते हैं, लेकिन अगर स्किन सेंसिटिव है, तो रेडनेस, खुजली या पिंपल्स जैसे लक्षण भी सामने आ सकते हैं।

प्राकृतिक विकल्प क्या-क्या हैं

रात को सोने से पहले चेहरे पर शुद्ध नारियल तेल या एलोवेरा जेल लगाएं

ये स्किन को मॉइस्चराइज भी करते हैं और रिएक्शन का खतरा भी नहीं होता

सीरम से हो सकते हैं ये नुकसान

बालों में सिलिकॉन जमा होकर उन्हें बेजान बना सकता है

स्कैल्प पर खुजली या डैंड्रफ की समस्या

फेस पर पिग्मेंटेशन या रेडनेस

लंबे समय तक केमिकल इस्तेमाल से स्किन की नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ना

Read also- ग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट भारत के खिलाफ बाकी टी20 मैचों से बाहर, पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है भारत

क्या करें?

बालों के लिए: सप्ताह में दो बार नारियल, भृंगराज या आंवला तेल लगाएं

चेहरे के लिए: एलोवेरा जेल, गुलाब जल, या शहद का हल्का लेप लगाएं

सीरम एक शॉर्ट टर्म ग्लो तो देता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. प्राकृतिक उपाय न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि आपकी सुंदरता को अंदर से निखारते हैं. अगली बार जब आप फेस या हेयर सीरम खरीदने जाएं, तो एक बार नारियल तेल और दादी मां के नुस्खों को जरूर याद कर लें.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *