CM सैनी ने की भिवानी में रैली, 107 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Haryana-Bhiwani: CM Saini held a rally in Bhiwani, inaugurated projects worth 1.07 billion

Haryana-Bhiwani: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह जी का जीवन समाज और जन सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि आज की यह रैली उन्नत सिंचाई उत्सव हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार तोशाम के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है, और प्रदेश में गैस पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र, हर वर्ग के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। आज भिवानी में 107 करोड़ 61 लाख रुपये की 6 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तोशाम के विकास को गति देने के लिए पिछले 11 वर्षों में 283 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 258 को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस हलके में विकास कार्यों पर 1727 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि गत 28 मार्च से प्रदेश में सरसों की खरीद शुरू की गई है, और प्रदेश में 24 फसलें MSP पर खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, और भिवानी जिला के 25 हजार युवाओं को नौकरी मिली है।

Read Also: Tamil Nadu Assembly Election: मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने की 6.26 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित

Haryana-Bhiwani- मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बजट में तोशाम के लिए एक आईएमटी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्धता पर सीवरेज सुविधा के उपचार के लिए STP बनवाया जाएगा, जिसके ऊपर 97 करोड़ 96 लाख रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि तोशाम में बीडीपीओ कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा, और तोशाम हल्के में पंचायत द्वारा दी गई निशुल्क भूमि पर 33 KV का स्टेशन बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तोशाम हल्के में एक खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा, और चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम को आधुनिक खेल परिसर में तब्दील किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सब डिवीजन अस्पताल तोशाम को 100 बिस्तर का अस्पताल बनवाया जाएगा, और अनाज मंडी में फर्श, शेड और किसी प्रकार की भी मरम्मत के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे हल्के की 6 सड़कों की मरम्मत और रखरखाव करवाया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने 11 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी की 19 सड़कों का चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा, जिस पर 56 करोड़ 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि 95 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 170.86 किलोमीटर लंबाई वाली 42 सड़कों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी, और खेतों को जाने वाले 25 किलोमीटर के कच्चे रास्ते को पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तोशाम हल्के के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *