संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ हुई यूरोपीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक

( प्रदीप कुमार ), दिल्ली- यूरोपीय संसद के भारत प्रकोष्ट प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोर्टेन लोककेगार्ड और सुरक्षा एवं रक्षा उपसमिति की अध्यक्ष सुश्री नथाली लोइसो के नेतृत्व में यूरोपीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ आज संसद भवन में बैठक की।

भारतीय लोकतंत्र के मंदिर में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत विश्व का सबसे विशाल एवं जीवंत लोकतंत्र है। लोकसभा अध्यक्ष ने इस तथ्य की सराहना की है कि संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र का आधार हैं। देश की संघीय लोकतांत्रिक संरचना के सन्दर्भ में, उन्होंने उल्लेख किया कि भारत की संवैधानिक प्रणाली में राज्य व्यवस्था के तीनों अंग नियंत्रण और संतुलन की पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के दृढ़ संकल्प के साथ एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से उभर रहा है। दोनों पक्षों ने भारत और यूरोपीय संसद के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चर्चा की और वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र और विविधता को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

Read Also: संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ देश की राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण को कार्रवाई से बचाने वाला विधेयक

यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी-20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद और अन्य वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दोनों संसदों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने के महत्व को भी रेखांकित किया।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *