Operation Sindoor: राजस्थान में ब्लैकआउट के बीच सायरन बजा…8 मिसाइलें हवा में की नष्ट

Operation Sindoor

Operation Sindoor:  पाकिस्तान के हमले के बाद जम्मू में ब्लैकआउट किया गया। जम्मू में बिजली बंद कर दी गई है.एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए हैं. इसके अलाावा हवाई हमले के सायरन भी बजने लगे है। लोगों से अपने घरों की ओर जाने की अपील की गई। पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, सभी को भारतीय सेना ने हवा में रोककर नष्ट कर दिया. भारत की तरफ से जम्मू में कई ड्रोनों को हवा में रोक नष्ट किया गया है।

जम्मू शहर में बजे सायरन – जम्मू शहर में अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार देर शाम को धमाके जैसी आवाजें सुनी गईं, जिससे दहशत फैल गई। सुरक्षा बलों ने भारी सुरक्षा वाले हवाई अड्डे के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे। हवाई अड्डे के आसपास दो शक्तिशाली धमाके की आवाजें सुनाई देने के तुरंत बाद जम्मू में बिजली गुल हो गई।अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और भारतीय ड्रोन रोधी प्रणाली द्वारा कुछ पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया गया है।कुछ चश्मदीदों के अनुसार, एक ड्रोन को हवाई अड्डे के बाहर गिरते देखा गया।

Read also- भारत ने पाकिस्तान के आक्रामक प्रयासों को बेअसर किया, पाकिस्तान की गतिविधियों का उचित उत्तर दिया

Read also-Operation Sindoor: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को मार गिराया

पुंछ में रहे बाजार बंद-  बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से की गई भारी गोलाबारी के बाद पुंछ के बाजार दूसरे दिन भी बंद रहे।जिसकी वजह लोगों में डर का माहौल है। लोग अभी भी गोलाबारी के बाद के हालात से जूझ रहे हैं। कई निवासियों ने सुरक्षित इलाकों में शरण ली है।इस गोलाबारी में करीब 15 निर्दोष नागरिक मारे गए और 43 लोग घायल हुए हैं।पाकिस्तान की तरफ से नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी से लोगों में भारी आक्रोश है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *