भारत ने पाकिस्तान के आक्रामक प्रयासों को बेअसर किया, पाकिस्तान की गतिविधियों का उचित उत्तर दिया

Operation Sindoor:

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने उकसाने वाली कार्रवाई की है जिसका भारत की ओर से जोरदार जवाब दिया गया है विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरेशी,विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का पाकिस्तान के खिलाफ आज हुए ऑपरेशन की जानकारी दी हैजानकारी दी गयी कि ऑपरेशन सिंदूर पर 07 मई 2025 को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को केंद्रित, संयत और गैर भड़काऊ बताया था। पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाने का विशेष उल्लेख किया गया था। यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का उचित उत्तर दिया जाएगा।

Read also- केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद परिसर में सर्वदलीय बैठक की

पाकिस्तान ने 07-08 मई 2025 की रात ड्रोन और मिसाइलों द्वारा अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। इन्हें एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बेअसर कर दिया गया। इन हमलों के कई स्थानों से बरामद मलबे पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।

बाइट-कर्नल सोफिया

आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारत ने भी पाकिस्तान की तरह ही उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता से जवाब दिया है। लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी करने की जानकारी विश्वसनीय रूप से मिली है।

बाइट-विंग कमांडर व्योमिका सिंह

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तीव्रता की तोपों का प्रयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के निकट अकारण गोलीबारी में तेजी से बढ़ोत्तरी की है।पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की मृत्यु हुई है। भारत ने पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और तोपों की अकारण गोलीबारी का उचित उत्तर दिया है।भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तानी सेना द्वारा सम्मान करने की स्थिति में मामले को ओर अधिक ना बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करते हुए कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया। यह बेबुनियाद है। हमने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जबकि कल पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पूंछ में गुरुद्वारे को निशाना बनाया। पाकिस्तान की ओर से जो एक्शन लिया जा रहा है,वो उकसाने वाला है, हम जवाब दे रहे हैं।

Read also- Operation Sindoor: जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट किया गया

बाइट-विक्रम मिस्री, विदेश सचिव

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों का राजकीय सम्मान हुआ।MEA की प्रेस ब्रीफिंग में विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के अधिकारी आतंकवादियों को सम्मान दे रहे हैं. भारत सिर्फ हमले का दवाब दे रहा है।तनाव फैलाने की कोशिश पाकिस्तान ने शुरू की थी।MEA की प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ”22 अप्रैल को पहलगाम पर आतंकी हमले से तनाव शुरू हुआ, जिसका हमने जवाब दिया है. दिलचस्प बात यह है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति में पहलगाम को लेकर बयान जारी करते वक्त TRF का नाम शामिल करने का पाकिस्तान ने विरोध किया. भारत ने जो जवाब दिया है, वो सटीक, नियंत्रित और केंद्रि है. ये उकसाने वाला नहीं है. किसी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *