FIFA World Cup: स्पेन बना फ़ुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन, 16 साल बाद फिर से जीता खिताब, जश्न में डूबे फैंस

FIFA World Cup: स्पेन के एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर अपना दूसरा फीफा विश्वकप खिताब जीतने के बाद हजारों प्रशंसक लोग्रोनो की सड़कों पर उतर आए।रविवार को स्पेन की राष्ट्रीय टीम ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर अपने इतिहास में दूसरी बार विश्व चैंपियन का खिताब जीता। ये जीत एक्स्ट्रा टाइम में 106वें मिनट में फेरान टोरेस के गोल से मिली।लुइस डे ला फुएंते की टीम ने शुरू से आखिर तक मैच पर दबदबा बनाए रखा, लेकिन उन्हें गोल करने में मुश्किल हुई। आखिरकार फेरान टोरेस ने विनिंग गोल किया; यह गोल पेड्रो पोरो के क्रॉस पर निको विलियम्स के हेडर-बैक के बाद हुआ। FIFA World Cup:

Read Also- J&K: राजौरी और पुंछ में बाढ़ से मची भारी तबाही, CM उमर अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान

साल 2026 के फीफा फुटबॉल विश्वकप फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना पर स्पेन की 1-0 से (एक्स्ट्रा-टाइम में) जीत के बाद स्पेन के एक प्रशंसक ने कहा, “ये एक सपना सच होने जैसा है।”ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी में मेटलाइफ़ स्टेडियम के बाहर समर्थक ‘ला रोजा’ (स्पेन की टीम) के दूसरे वर्ल्ड टाइटल का जश्न मना रहे हैं; ये जीत दक्षिण अफ्रीका में उनकी पिछली जीत के सोलह साल बाद मिली है। FIFA World Cup:

Read Also-War: अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने ईरान को निशाना बनाते हुए हवाई हमलों का एक नया दौर शुरू किया है

फेरान टोरेस का इस विश्व कप का इकलौता गोल उनके जीवन का सबसे अनमोल गोल बन गया जिसके दम पर स्पेन ने लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद फिर विश्व फुटबॉल की बादशाहत हासिल कर ली।मेस्सी का उनके आखिरी विश्व कप में लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।टोरेस स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे और 106वें मिनट में यह गोल दागकर स्पेन को 1- 0 से जीत दिलाई।पूरे टूर्नामेंट में आखिरी मिनटों में चमत्कारिक वापसी करती आई अर्जेंटीना उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी। FIFA World Cup:

निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी के बाद मैच अतिरिक्त समय में खिंचा था। टोरेस ने बॉक्स के भीतर हवा में आई गेंद पर अपने बायें पैर से कब्जा करके शॉट लगाया और अर्जेंटीना के गोलकीपर उसे बचा नहीं सके। यह 2010 के बाद स्पेन का दूसरा विश्व खिताब है।टूर्नामेंट में आठ मैचों में सिर्फ एक गोल गंवाने वाली स्पेन ने चैम्पियन द्वारा सबसे कम गोल गंवाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने भी 2023 में विश्व कप जीता था और स्पेन एक ही साथ महिला और पुरूष फुटबॉल विश्व कप जीतने वाला पहला देश बन गया।FIFA World Cup:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *