संसद के मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत, पीएम मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को किया संबोधित

Delhi:

Delhi: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत बेहद हंगामेदार रही। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। NEET पेपर लीक, राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चंदा चोरी और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा, जबकि सरकार ने उत्पादक बहस की अपील की। सत्र शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मानसून और मानसून सत्र दोनों को प्रोडक्टिव बनाने की कामना की। Delhi:

Read Also: Crime News: पैसो के लिए माता-पिता ने किया मासूम बेटे का सौदा, पुलिस की सक्रियता से बची जान

पीएम मोदी ने कहा कि “मानसून का भी कुछ लाभ नजर आ रहा है और मानसून सत्र भी प्रारंभ हो रहा है। मैं दृढ़तापूर्वक मानता हूं कि जहां तथ्य और तर्क होता है, वहां तूफान के लिए कोई जगह नहीं होती। आशा है कि यह सत्र देश के विकास की यात्रा को मजबूत बनाएगा।इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए स्काईरूट के विक्रम रॉकेट लॉन्च, राजस्थान रिफाइनरी, सेमीकंडक्टर प्लांट और ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन जैसी उपलब्धियों का उदाहरण दिया।पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को तथ्यों पर आधारित बहस करनी चाहिए, न कि हंगामा।लेकिन सदन में माहौल अलग रहा। विपक्ष ने NEET-UG 2026 पेपर लीक, अयोध्या राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी, E20 पेट्रोल और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग की। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा को कई बार की रुकावट के बाद दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा। Delhi:

Read Also: J&K: राजौरी और पुंछ में बाढ़ से मची भारी तबाही, CM उमर अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान

वही सदन के अंदर सीजीपी प्रदर्शन की गूंज भी सुनाई दी राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। वही विपक्ष के अन्य सांसदों ने भी NEET परीक्षा लीक के घोटाले और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग की हैवही सरकार का कहना है कि वह सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए। फिलहाल इस सत्र में वंदे मातरम बिल समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने हैं।बहरहाल संसद के मानसून सत्र की यह शुरुआत आगे भी राजनीतिक तूफान का संकेत दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *