Filmfare Awards 2024: नॉमिनेशन की रेस में ‘जवान’, ‘पठान’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

Filmfare Awards 2024- 69वें फिल्मफेयर अवार्ड शो में इस साल मुकाबला शाहरुख खान बनाम शाहरुख खान ही है, जहां उनकी पिछले साल रिलीज तीन हिट फिल्मों में से दो फिल्मों को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।इस कैटेगरी में ‘ट्वेल्थ फेल’, ‘ओएमजी 2’ के साथ ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों को भी नॉमिनेट किया गया है।

फिल्मफेयर अवार्ड शो की मेन सेरेमनी 28 जनवरी को होगी।ये पहली बार है जब फिल्मफेयर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है।फिल्मफेयर अवार्ड शो के नॉमिनेशन का ऐलान सोमवार शाम को हुआ। जिसमें 2023 की टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्में कई कैटेगरी में शामिल होंगी।

शाहरुख को फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।इसी कैटेगरी में फिल्म ‘एनिमल’ के लिए रणबीर कपूर, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए रणवीर सिंह, ‘गदर 2’ के लिए सनी देओल और ‘सैम बहादुर’ के लिए विकी कौशल को नॉमिनेट किया गया है।

Read also – मेरठ की एक रामभक्त ने सूखी पत्तियों पर पेश की भगवान राम की जिंदगी की झांकी

शाहरुख को फिल्म ‘डंकी’ के बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया है।बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में ‘जवान’ के निर्देशक एटली, ‘रॉकी और रानी…’ के लिए करण जौहर, ‘ओएमजी2’ के लिए अमित राय, ‘एनिमल’ के लिए संदीप रेड्डी वांगा, ‘पठान’ के लिए सिद्धार्थ आनंद और ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए विधु विनोद चापेड़ा को नॉमिनेट किया गया है।

वहीं बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में ‘रॉकी और रानी..’ के लिए आलिया भट्ट, ‘पठान’ के लिए दीपिका पादुकोण, ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए रानी मुखर्जी, ‘डंकी’ के लिए तापसी पन्नू, ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के लिए भूमि पेडनेकर और ‘सत्यप्रेम की कथा’ के लिए कियारा आडवाणी को नॉमिनेट किया गया है।बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) की कैटेगरी में ‘ट्वेल्थ फेल’, ‘भीड़’, ‘फ़राज़’, ‘थ्री ऑफ़ अस’, ‘जोरम’, ‘सैम बहादुर’ और ‘ज़्विगेटो’ भी शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *