वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिटीबैंक के सीईओ से मुलाकात कर दिया बड़ा बयान

FM meets Citibank CEO:

FM meets Citibank CEO: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ) ने सोमवार को सिटीबैंक के सीईओ (CEO of Citibank) जेन फ्रेजर से मुलाकात की और भारत के भविष्य के मद्देनजर बैंकिंग सेक्टर पर चर्चा की।वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दोनों ने कृषि और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में एआई के इस्तेमाल के साथ भारत में तेजी से बढ़ते फार्मास्युटिकल सेक्टर पर चर्चा की। ’’फ्रैजर ने भारत के डिजिटल पेमेंट ट्रांसफॉर्मेशन के लिए वित्त मंत्री की तारीफ की।

Read Also: बहराइच हिंसा: डिमोलिशन नोटिस के खिलाफ SC बुधवार को करेगा सुनवाई

ग्लोबल इनवेस्टमेंट के मौकों पर की चर्चा – उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को देखते हुए बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि एमएसएमई (MSMEs) को सप्लाई चेन का हिस्सा बनाना अहम है।वित्त मंत्री ( Finance Minister) ने निवेश एवं वित्तीय सेवा देने वाली कंपनी ब्लैकरॉक के सीईओ लॉरेंस डगलस  (CEO Lawrence Douglas) फिंक से भी मुलाकात की। दोनों ने एनआईआईएफ     ( NIIF ) तथा आईएफएससी गिफ्टसिटी के जरिये ग्लोबल इनवेस्टमेंट ( Global Investment) के मौकों पर चर्चा की।

Read Also: महाराष्ट्र: नाकाबंदी के दौरान पुणे पुलिस ने कार से पांच करोड़ रुपये किए जब्त

साथ ही ग्रीनटेक और बैटरी स्टोरेज की फाइनेंसिंग पर भी डिस्कस किया। फिंक ने बताया कि ब्लैकरॉक भारत में प्राइवेट पार्टनरों के साथ काम कर रहा है, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ध्यान दे रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *