Fire News: मुंबई में आग का तांडव, बहुमंजिला इमारत में आग लगने से मची अफरातफरी

Fire News

Fire News: मुंबई के गोरेगांव इलाके में 22 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में रविवार को आग लग गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई हताहत नहीं है।बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया, ‘‘गोरेगांव (पूर्व) में बालाजी अस्पताल के सामने रानी सती मार्ग पर स्थित वैष्णव हाइट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई।’’Fire News:

Read Also: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में राहुल, तेजस्वी की धमाकेदार एंट्री, बाइक रैली में दिखाया जोश

उन्होंने बताया कि आग 12वीं मंजिल पर 600 वर्ग फुट क्षेत्र में फैल गई।घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’’अधिकारी ने बताया कि आठ दमकल गाड़ियां और अन्य वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर भेजे गए हैं।उन्होंने बताया कि जल्द आग लगने के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है।Fire News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *