फिरोजाबाद में मोबाइल फोन निकालने के लिए कुएं में कूदे तीन युवक, जहरीली गैस से मौत

Firozabad well accident, Methane gas deaths in India, Three youths die in well Firozabad, Mobile phone well incident UP, Toxic gas inhalation deaths, Firozabad tragic accident news, Uttar Pradesh youth death news"

Firozabad Well Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला पोपी में मंगलवार दोपहर कुएं में गिरे एक मोबाइल को निकालने की कोशिश के दौरान तीन युवकों की कथित तौर पर मीथेन गैस से मौत हो गयी। ये जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस के अनुसार घटना दोपहर करीब एक बजे की है, जब ध्रुव (25) अपने चचेरे भाई अजय (28) और दोस्त चंद्रवीर के साथ कुएं के किनारे बैठा था। पुलिस के अनुसार, उसी दौरान उसका मोबाइल फोन कुएं में गिर गया...Firozabad Well Accident

Read also- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विशु राजा ने बताया कि ध्रुव मोबाइल निकालने के लिए कुएं में कूद गया, लेकिन जब वो आधे घंटे तक वापस नहीं आया तो अजय भी उसकी मदद के लिए कुएं में कूद गया। उन्होंने बताया कि जब दोनों वापस नहीं आए तो चंद्रवीर भी कुएं में उतर गया।उन्होंने बताया कि तीनों के बाहर नहीं आने पर मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी।

Read also- रेलवे 1 जुलाई से यात्री किराया बढ़ाने की तैयारी में, ये बढ़ोत्तरी नॉन-एसी के लिए एक ….

अपर जिला अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मौके पर क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद को भेजा। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नीचे उतारा गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये कुआं इसी परिवार की पुश्तैनी जगह पर मौजूद है और तीनों युवकों की मौत संभवतः कुएं में मीथेन गैस के कारण हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *