Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में जनसभा को किया संबोधित। छठे पातशाह श्री हर गोबिंद साहिब जी के नाम से स्थापित पवित्र नगरी में आना मेरे लिए गौरव की बात। मंडी गोबिंदगढ़ का इतिहास हमें सिखाता है कि संघर्ष और संकल्प के साथ ही सफलता का मार्ग होता है प्रशस्त चाहे सामाजिक परिवर्तन का दौर रहा हो या आर्थिक बदलाव का समय। मंडी गोबिंदगढ़ ने हर हालात में अपनी पहचान और अपने आत्मबल को बनाए रखामंडी गोबिंदगढ़ की आवाज को अनसुना नहीं किया जा सकता। यहां के उद्योगों को बचाना आर्थिक जरूरत के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी चुनाव केवल सरकार बदलने का माध्यम नहीं बल्कि भविष्य तय करने का अवसर।Haryana:
Read Also- Gujarat: द्वारका में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध धार्मिक ढांचे हटाए गए
भगवंत मान की सरकार पंजाब के व्यापारी भाइयों को प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। ‘आप’ सरकार की नीतियों से दुखी व्यपारी वर्ग में जो रोष मुझे आज दिखाई दिया, वो निश्चित ही पंजाब में बड़े परिवर्तन का एक कारण बनने जा रहा है।
आज मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पंजाब… pic.twitter.com/eY9d0MdKmC
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) May 1, 2026
Read Also- Kerala: केरल में हाथी के हमलों की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत
हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि इस शहर को फिर से उसकी पुरानी चमक दिलानी है। पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस को मौका दिया और प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अंदरूनी क्लेश और विकास का ठहराव मिला।आम आदमी पार्टी को भी मौका मिला और पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है कहां है वह वादे और वह बदलाव जिसकी बात की गई थी। राज्यसभा के कई सांसदों का सत्तारूढ़ दल को छोड़कर भाजपा में शामिल होना उस भरोसे का टूटना है जो जनता ने अपने प्रतिनिधियों पर जताया था।
भाजपा एक ऐसी पार्टी जो प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब के प्रयास के मंत्र पर करती है काम।हमारी सरकार ने हरियाणा में हर वर्ग के कल्याण के लिए चलाई कई जनकल्याणकारी योजनाएं।हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पंजाब को फिर से मजबूत सुरक्षित और प्रगतिशील बनाना चाहते हैं।आज पंजाब को डबल इंजन सरकार की जरूरत जो सिर्फ वादे ना करें बल्कि उनका पूरा भी करे।आने वाले चुनाव पंजाब के भविष्य, आपके बच्चों के भविष्य और रोजगार के मौकों का चुनाव।आपका समर्थन भाजपा को मजबूत बनाएगा और एक मजबूत डबल इंजन भाजपा सरकार पंजाब को देगी नई दिशा।
