CM केजरीवाल के समर्थन में विपक्षी गुट ‘INDIA’ की महारैली पर हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल ने कसा तंज

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी गुट ‘INDIA’ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED के द्वारा हुई गिरफ्तारी के खिलाफ “लोकतंत्र बचाओ रैली” का आयोजन कर BJP सरकार पर हमला बोला है और इसके साथ ही विपक्षी एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन भी किया है। विपक्षी गुट ‘INDIA’ की महारैली पर हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल ने तंज कसा है।

विपक्षी गुट ‘INDIA’ की महारैली पर हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल ने कसा तंज

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार एवं पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने विपक्षी गुट ‘INDIA’ की महारैली पर तंज कसते हुए कहा है कि “केजरीवाल का समर्थन करने से विपक्षी गुट ‘INDIA’ में जो कुछ बचा है वो खत्म हो जाएगा।”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने के लिए रविवार को विपक्षी गुट ‘INDIA’ की “लोकतंत्र बचाओ रैली” पर टिप्पणी की है। पूर्व CM खट्टर ने कहा कि उनका (अरविंद केजरीवाल) समर्थन करने से गठबंधन में जो कुछ बचा है वो खत्म हो जाएगा।

Read Also: INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में राहुल और खरगे ने दिया बड़ा बयान

करनाल में उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की रैली इसलिए आयोजित की गई है क्योंकि उन्हें लगा कि वे एक-दूसरे की सहानुभूति के साथ कुछ कर सकते हैं। इससे लोगों को संदेश तो जाएगा, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि लोग सब कुछ जानते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और ED के पास उनके खिलाफ सबूत हैं। कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया है। ऐसे लोगों का समर्थन करना उनके विनाश का कारण ही बनेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *