दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली पर निशाना साधते हुए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने विपक्षी गुट ‘INDIA’ भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए वोट मांगता है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वोट मांगते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए वोट मांगता है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए वोट मांगते हैं। सैनी ने रविवार को यमुनानगर के दशहरा मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।
Read Also: INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में राहुल और खरगे ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा, “विपक्ष बौखला चुका है। विपक्ष के जो लोग हैं उन्होंने ‘घमंडिया गठबंधन’ बनाया है। नरेंद्र मोदी जी की जो लड़ाई है वो भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई है, जबकि ‘घमंडिया गठबंधन’ के कांग्रेस के जो लोग हैं वो उनकी जो लड़ाई है वो भ्रष्टाचारियों को बचाने की लड़ाई है। ये अंतर है। वो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए लोगों से वोट मांगते हैं, नरेंद्र मोदी जी इस देश को बचाने के लिए, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए वोट मांगते हैं।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

