फ्री इलाज ,फ्री बिजली और फ्री शिक्षा, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने जारी की केजरीवाल की गारंटी’

AAP Guarantees in Haryana:

AAP Guarantees in Haryana: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को चुनावी राज्य हरियाणा के लिए पांच ‘केजरीवाल गारंटी’ की शुरुआत की, जिसमें मुफ्त बिजली, मुफ्त चिकित्सा उपचार, मुफ्त शिक्षा, राज्य की हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये और युवाओं के लिए रोजगार का वादा किया गया।

Read also-Paris Olympics: 26 जुलाई को होगा पेरिस ओलंपिक का आगाज, तीरंदाज दीपिका कुमारी से पदक की आस

बीजेपी पर “झूठे और खोखले” वादे करने का आरोप लगाया-  इस साल के आखिर में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं।पंचकुला में “केरीवाल की पांच गारंटी” के लॉन्च के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह और संदीप पाठक भी मौजूद थे।दिल्ली के मुख्यमंत्री, जो एएपी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं, वर्तमान में उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।इस अवसर पर संजय सिंह ने बीजेपी पर लोगों से केवल “झूठे और खोखले” वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि आप “गारंटी देती है।

AAP अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी- आप पहले ही कह चुकी है कि वे हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दावा किया है कि लोग बदलाव चाहते हैं और इसे बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं।हालांकि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कई चुनाव लड़े हैं, लेकिन उसे अभी तक राज्य में चुनावी सफलता का स्वाद नहीं चखा है।

Read also-मुंबई में बिल्डिंग की बालकनी का हिस्सा गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

BJP ने सिर्फ गुमराह करने का कांम किया – आप सांसद संजय सिंह ने कहा पिछले 10 साल से एक तरफ बीजेपी का मॉडल है जिसने दिन रात आपको भाषण पिला -पिला कर, झूठे वादें करके आपको सिर्फ गुमराह करने का कांम किया। और इनका जो सबका साथ, सबका विकास का नारा है वो एक बहुत बड़ा झूठ आपसे बोला। एक तरफ झूठ की गारंटी है बीजेपी की गारंटी। दूसरी तरफ केजरीवाल की गारंटी है, सच की गारंटी।सबकुछ जमीन पर करके दिखाने की गारंटी।ये अग्निवीर योजना भारत माता की सुरक्षा के साथ गद्दारी है मैं कहना चाहता हूं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *