कोरियन पहचान का रहस्य, पड़ोसी ने खोली आखिरी मुलाकात की बात

Ghaziabad Suicide Case: Korean identity revealed, neighbor reveals details of last meeting

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार 4 फरवरी को आत्महत्या करने वाली तीन बहनों ने खुद को ‘कोरियन नागरिक’ बताया था, उनके पड़ोसी कुमार ओंकारेश्वर ने ये बात याद करते हुए बताया।

ओंकारेश्वर, जो उसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर रहते हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने लड़कियों को पहली बार कुछ महीने पहले लिफ्ट में देखा था। उन्होंने कहा कि वे जिस तरह से रहती थीं और उनके ड्रेसिंग सेंस से वे बहुत प्रभावित हुए थे।

Read Also: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, AQI ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे याद है, शायद कुछ महीने पहले, मैं लिफ्ट में उन लड़कियों से मिला था। मैं उनके ड्रेसिंग सेंस, भाषा, आत्मविश्वास और पर्सनैलिटी से बहुत प्रभावित हुआ था। मैंने पूछा कि वे कहां से हैं और उन्होंने कहा कोरिया। मैंने फिर पूछा और उन्होंने फिर कहा कि वे कोरिया से हैं। ओमकारेश्वर ने दावा किया कि जब ये हादसा हुआ, तो मदद के लिए सबसे पहले उन्होंने ही फोन किया था।  Ghaziabad Suicide Case

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *