दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगा कोई एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों…

New Delhi:

CJP: दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी, लेकिन आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Read Also- Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए तेज, भीषण हमले में सात लोगों की मौत, कई लोग घायल

गुरुवार को दिल्ली सरकार के एक आदेश में यह जानकारी दी गयी। गृह विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि इन मामलों में अगर पहले ही गिरफ्तारियां या हिरासत की कार्रवाई हो चुकी है, तो गिरफ्तारियों की समीक्षा करने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।गृह विभाग ने आदेश में कहा, “दिल्ली सरकार का विरोध-प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई और दंडात्मक कार्रवाई करने का इरादा नहीं है, और इन मामलों को बिना किसी आगे की कार्रवाई के बंद माना जाएगा।

Read Also-Sport News: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को किया अलविदा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को दिलाई शानदार जीत

आदेश में हालांकि कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश के मुताबिक, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को यह सुरक्षा नहीं मिलेगी।दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 13 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *