वाराणसी के गंजारी स्टेडियम में देखने को मिलेगी काशी की सांस्कृतिक झलक, महादेव के प्रतीकों को मिली खास जगह

Kashi

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी एवं PM मोदी से संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी स्टेडियम में लोगों को काशी की सांस्कृतिक झलक दिखाई देगी, क्योंकि यहां महादेव के प्रतीकों को खास जगह दी गई है। त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स से लेकर डमरू की तरह दिखने वाले कमेंट्री बॉक्स तक, गंजारी क्रिकेट स्टेडियम खेल और आध्यात्मिकता के संगम के रूप में उभर रहा है। Kashi

वाराणसी के बाहरी इलाके में बन रहा ये स्टेडियम तेजी से एक ऐसी खास परियोजना का रूप ले रहा है, जो आधुनिक खेल सुविधाओं को शहर की आध्यात्मिक विरासत के साथ जोड़ता है। इसमें महादेव के प्रतीकों को खास जगह मिलने से इसकी भव्यता में चार चाँद लग रहे हैं। Kashi

Read Also: G-7 समिट में PM मोदी ने सुरक्षित समुद्री मार्गों की मांग की

भगवान शिव से प्रेरित होकर, इस स्टेडियम की बनावट में त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र जैसी चीजों को शामिल किया गया है। इससे काशी की सांस्कृतिक से जुड़ी एक खास पहचान मिलती है। निर्माण का ज्यादातर काम पूरा हो जाने के बाद, 450 करोड़ रुपये का ये अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धीरे-धीरे उद्घाटन के करीब पहुंच रहा है।  Kashi

निर्माण पूरा होने के बाद, इस स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा दर्शक बैठ सकेंगे और यहां विश्व-स्तरीय सुविधाएं होंगी। ये उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। साथ ही काशी की सदियों पुरानी विरासत की झलक भी पेश करेगा। Kashi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *