Gold Prices: अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदों से सोने-चांदी में भारी उछाल, जानिए गोल्ड प्राइस

Gold Prices:

Gold Prices: बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में 2,900 रुपये की उछाल आई और ये 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 2.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ गई। भू-राजनीतिक तनाव में कमी के चलते तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे कीमती धातुओं की मांग में वृद्धि हुई।ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले पीले धातु (सोने) की कीमत मंगलवार के बंद भाव 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 2,900 रुपये या लगभग दो फीसदी बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।Gold Prices:

Read Also: अहमदाबाद करेगा IPL फाइनल की मेजबानी, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में होंगे प्लेऑफ मैच

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में इस उछाल का कारण उन खबरों को बताया है कि वाशिंगटन और तेहरान महीनों से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक ढांचागत समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। इससे होर्मुज जलडमरूमध्य से सुचारू आवागमन की संभावना बढ़ गई है और ऊर्जा बाजारों से जुड़ी मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं में कमी आई है।चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में 3,500 रुपये या 1.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। एसोसिएशन के अनुसार, पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर हुई थी।

Read Also: MP: भोपाल मेट्रो में अब मना सकेंगे जन्मदिन का जश्न, प्री-वेडिंग शूट, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत में 106.15 अमेरिकी डॉलर या 2.33 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 4,663.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि चांदी की कीमत में 3.40 अमेरिकी डॉलर या 4.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 76.24 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।Gold Prices:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *