अलविदा सतीश कौशिक, होली से एक दिन पहले की तस्वीर हुई वायरल

Satish kaushik films, अलविदा सतीश कौशिक, होली से एक दिन पहले की तस्वीर..

9 मार्च की होली इतनी काली हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था। इस दिन को हिंदी सिनेमा में ब्लैक डे के नाम से याद किया जाएगा, क्योंकि इस दिन बॉलीवुड ने अपने दिग्गज कलाकार सतीश को हमेशा के लिए खो दिया है। सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की मौत की खबर सामने आते ही फिल्मी दुनिया में सन्नाटा छाया हुआ है। हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।                                  Satish kaushik films

सतीश कौशिक का निधन कैसे हुआ अभी तक इसका कारण सामने नहीं आया है, लेकिन सबसे शॉकिंग बात ये है कि मौत से एक दिन पहले तक वो बिल्कुल ठीक थे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे।सतीश कौशिक ने अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। सतीश कौशिक के होली सेलिब्रेशन में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे।

Read also:शराब पीकर वाहन चलाने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, 47 जगहों पर बैरिकेड्स लगाकर होगी

होली की तस्वीरों में सतीश कौशिक काफी खुश नजर आ रहे हैं।उनके चेहरे की मुस्कान देखकर लग नहीं रहा कि उन्हें कोई सेहत संबंधित परेशानी थी। होली की तस्वीरो में वो बिल्कुल ठीक दिखाई दे रहे हैं। हंसते-मुस्कुराते सतीश कौशिक को होली खेलता देखकर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि अब वो हमारे बीच नहीं रहे।अचानक उनका यूं चले जाना हर किसी के लिए बेहद शॉकिंग है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Satish kaushik films

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *