शराब पीकर वाहन चलाने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, 47 जगहों पर बैरिकेड्स लगाकर होगी

Drink and Drive, शराब पीकर वाहन चलाने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना....

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए होली पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसके लिए 47 जगह पर बैरिकेंड्स लगाकर चेकिंग होगी। 35 ब्रेथ एनालाइजर एवं दो स्पीडोमीटर के द्वारा ट्रैफिक पुलिस एवं जोन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जाएगी। प्रमुख जो 87 स्थान हैं, वहां आइएचटीएमएस परियोजना के माध्यम से लगे एक हजार कैमरों से 24 घंटे निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किया गया है।        Drink and Drive

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बैठक कर होली पर यातायात प्रबंधन के समस्त यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले गैर जिम्मेदार वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ बैरिकेड लगाकर चेकिंग कर कार्रवाई करें।

Read also:PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं; राजनाथ सिंह के घर सेलिब्रेशन में शामिल हुए BJP नेता,

टीमों द्वारा शाम से ही अपने-अपने क्षेत्र के चौराहे पर, शराब दुकानों, बियर बार, पब के आने-जाने वाले रास्तों, मुख्य मार्गों पर चेकिंग की गई। निर्देश दिए गए हैं कि शराब पीकर वाहन चलाने वाला चालक उसके स्वयं तथा दूसरों के जीवन को संकट में डालते हैं। ऐसे गैर जिम्मेदार वाहन चालकों के वाहन जब्त कर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Drink and Drive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *