Gujarat: आज अमित शाह गांधीनगर में करेंगे तीन रोड शो

Agniveer Scheme

Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह गुरुवार को तीन रोड शो करेंगे। रोड शो करने के बाद वो अहमदाबाद शहर के वेजलपुर इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव लड़ रहे अमित शाह, शुक्रवार (19 अप्रैल) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Read Also: Ramlala’s Surya Tilak: कैसे पूरी हुई रामलला के सूर्य तिलक की प्रक्रिया? जानें पूरी जानकारी

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभाएं- गांधीनगर उत्तर, कलोल, साणंद, घाटलोदिया, वेजलपुर, नारणपुरा और साबरमती शामिल हैं। घाटलोदिया, वेजलपुर, नारणपुरा और साबरमती अहमदाबाद शहर में हैं, लेकिन वो इसी संसदीय सीट का हिस्सा हैं। अमित शाह ने बुधवार को अहमदाबाद पहुंचकर चुनाव अभियान संभालने वाले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने 2019 में गांधीनगर से पांच लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

Read Also: MP News: लोकसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर IT नेटवर्क पर एक्शन

इससे पहले, इस सीट का प्रतिनिधित्व बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने किया था। वही कांग्रेस ने गांधीनगर से पार्टी सचिव सोनल पटेल को मैदान में उतारा है। उन्होंने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण मे सात मई को मतदान होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *