Haryana: हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पकी फसल को लेकर दिए गए बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके इस बयान से दूरी बनाते हुए बीजेपी सांसद नवीन जिंदल ने साफ कहा है कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है। कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे इस बयान से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं और इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझते।Haryana:
Read Also: Stock Market: अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार बम-बम, सेंसेक्स 2,950 अंक उछला
उनके इस रुख को राजनीतिक नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में मुद्दों को लेकर सियासत गर्म है। वहीं, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी नवीन जिंदल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतरेगी और पांचों राज्यों में जीत हासिल करेगी।Haryana:
Read Also: West Bengal: ममता बनर्जी का गढ़ भवानीपुर! नामांकन के बाद बोलीं- यहीं से शुरू हुआ सब कुछ
जिंदल ने पार्टी के संगठन और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि जनता का समर्थन बीजेपी के साथ है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी जिंदल ने प्रतिक्रिया दी। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के बावजूद भारत में तेल की कीमतों में स्थिरता को उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जहां अन्य देशों में तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं भारत में कीमतों को नियंत्रित रखना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की बड़ी जीत है। फिलहाल, इन बयानों के बाद हरियाणा की सियासत में हलचल और तेज होने की संभावना है।Haryana:
