संतकबीरनगर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के बाद 11 लोगों की आंखों की गई रोशनी

#SantKabirNagarNews, #UttarPradeshHindiNews, #Doctorgrossnegligence, #Cataractoperations, #Eyesightgone, #AgrawalNetralayaHospital, #UpNews

Sant kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर ज़िले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन की वजह से 11 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई, यहां तक की उन में से दो लोगों की आंखों को निकालने तक की नौबत आ गई।मामला संतकबीरनगर जिले के सबसे चर्चित खलीलाबाद शहर में स्थित एक निजी आई केयर सेंटर से जुड़ा है, जहां 11 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था जहां उन सभी लोगों की आंखों की रोशनी चली गई.Sant kabir Nagar

Read also-छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

पीड़ितों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी आंखों की रोशनी गई है, आरोप तो ये भी है कि इंफेक्शन का खतरा बढ़ने की वजह से उनमें से दो लोगों की आंखें निकालने तक की नौबत आ गई। सोमवार को पीड़ित अपनी शिकायत लेकर संतकबीरनगर डीएम कार्यालय में लगे जनता दरबार में पहुंचे, जहां कलेक्ट्रेट में मौजूद मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव ने उनकी शिकायत को सुना और तत्काल उन्होंने जांच के लिए सीएमओ को निर्देशित किया

Read also- कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग को दिया ज्ञापन, बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने की मांग

आपको बता दें कि मजिस्ट्रेट ने शिकायती पत्र पर सीएमओ को साफ तौर पर निर्देशित किया कि वो खुद इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। वहीं इस पूरे मामले पर निजी निजी नेत्रालय के मालिक और डॉक्टर अभिनव अग्रवाल ने कहा कि सभी लोगों का नॉर्मल तरीके से ऑपरेशन किया गया था, लेकिन किन्ही वजह से उनका ऑपरेशन सफल नहीं हुआ, इसके बावजूद भी लगातार उनका इलाज किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *