HARYANA: CM नायब सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

HARYANA: CM नायब सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

HARYANA: अंबाला में आयोजित मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘आप सभी ऊर्जावान युवाओं के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आप हजारों युवाओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है की अंबाला ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आज ही पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया  है । प्रधानमंत्री ने हमेशा युवाओं पर भरोसा किया है।HARYANA

Read Also-Russia: सदन ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले बिल को मंजूरी दी, कानून बनाने के लिए ट्रंप के पास भेजा

उनका विश्वास है की भारत के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार विकसित भारत के निर्माण का सबसे मजबूत आधार है और आज का भारत उनके कुशल नेतृत्व में अपने युवाओं को सपने देखने और उन्हें साकार करने का अवसर दे रहा है। आज की नमो मैराथन दौड़ का एक संदेश है नशे के खिलाफ जागरूकता भी है। यह दौड़ जन जागरण की एक ऐसी यात्रा होगी जिसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी। हमारी सरकार ने नशे को हरियाणा के परिवारों के दर्द और युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा है। HARYANA

Read Also-CM नायब सैनी का चंडीगढ़ में बड़ा बयान, सनातन संस्कृति में छिपा है विश्व की चुनौतियों का समाधान

आखिर में CM सैनी ने कहा- ‘नशे के विरुद्ध कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास, चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था की तैयारी है। सेवा संकल्प अभियान का मूल भाव भी यही कि हम केवल अपने लिए ना जिए बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी कुछ करें ताकि हम एक बेहतर समाज बना सके। नशा मुक्ति हरियाणा नमो मैराथन में भाग लेने वाले सभी धावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’। HARYANA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *