CM नायब सैनी का चंडीगढ़ में बड़ा बयान, सनातन संस्कृति में छिपा है विश्व की चुनौतियों का समाधान

CM

CM नायब सैनी ने चंडीगढ़ में विश्व सनातन धर्म सभा के वार्षिक अधिवेशन में हिस्‍सा लिया । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया।

न्‍यूज डेस्‍क: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित विश्व सनातन धर्म सभा के वार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने समाज सेवा में योगदान देने वाली विभूतियों और सभा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, संस्कार और राष्ट्र संकल्प का संगम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश की सेवा, गरीबों के कल्याण और राष्ट्र के सम्मान के लिए समर्पित किया है। सैनी ने सनातन धर्म को केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की दृष्टि बताया।

Read Also: PM मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, CM सैनी ने की खास अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया को आर्थिक विकास के साथ आत्मिक शांति और मानवीय संवेदनाओं की भी जरूरत है। उन्होंने तकनीक के साथ संयम, सामर्थ्य के साथ सद्भाव और विकास के साथ मानवता को जरूरी बताया। सैनी के मुताबिक, इन मूल्यों का आधार भारतीय सनातन संस्कृति में मौजूद है। उन्होंने कहा कि विश्व सनातन धर्म सभा धर्मगुरुओं और अलग-अलग समुदायों के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति का सम्मान केवल उसके कार्यों की सराहना नहीं होता, बल्कि इससे समाज के सामने एक आदर्श भी स्थापित होता है।

Read Also: Punjab: फिरोजपुर में जमकर बरसे CM सैनी, विकास के मामले में पंजाब को दिखाया आईना

नायब सैनी ने धर्मस्थलों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों से नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और स्वच्छता जैसे संदेश हर घर तक पहुंचने चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करने के साथ आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी है। सैनी ने प्रत्येक परिवार में संस्कार का दीप जलाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प लेने की अपील की।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *