‘सरासर पाप है कांग्रेस का झूठ’, पेंशन पर उठे सवालों का विपक्ष को CM सैनी का करारा जवाब

Haryana: 'Congress's lies are sheer sin', CM Saini's sharp response to the opposition's questions on pensions

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बुजुर्गों का सम्मान करती है और उनकी पेंशन काटने का सवाल ही नहीं उठता। पेंशन को लेकर जितनी भी बाते कांग्रेस कर रही है और लोगों में भ्रम पैदा कर रही है, ये सरासर पाप है… उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में मोबाइल में पेंशन का मैसेज आ जाता है, जो बुजुर्गों के लिए बड़ी सुविधा है।

Read Also: स्कूल के बाहर 16 साल के छात्र की हत्या के बाद शिवमोग्गा में तनाव

CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल से बड़ी उम्र के बुजुर्गों का इलाज फ्री किया है, जबकि विपक्ष ने पेंशन के नाम पर झूठ फैलाकर पाप किया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को अपने समय की याद दिलाते हुए कहा कि उनके समय में 6-6 महीने तक पेंशन नहीं मिलती थी और बुजुर्गों को 5 किलोमीटर तक पेंशन के लिए भटकना पड़ता था। लेकिन हमारी सरकार में बुजुर्गों के पेंशन का मैसेज मोबाइल में ही आ जाता है, जो एक बड़ी सुविधा है। मुख्यमंत्री के बयान से विपक्ष में हड़कंप मच गया और सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने मुख्यमंत्री के बयान को झूठा बताते हुए सदन से वॉकआउट किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *