Delhi Crime: दोस्त से मिलने के बहाने घर से निकला युवक पहुंचा होटल, फिर जो हुआ…

Delhi Crime: A young man left home on the pretext of meeting a friend and reached the hotel, then what happened, delhi crime news in hindi

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज के होटल के कमरे में एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। शव मिलने के बाद पूरे होटल स्टाफ में हड़कंप मच गई। फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

Read Also: Second Phase Voting: छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचे वोटर

पंखे से लटका मिला शव

दरअसल, राजधानी दिल्ली के इंदिरा विहार इलाके का रहने वाला शक्स पहाड़गंज के एक होटल में गुरुवार 25 अप्रैल को मृत मिला। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि मामला सुसाइड का हो सकता है लेकिन तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

घटना की पूरी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार 25 साल का मोहम्मद कासिम नाम का युवक दिल्ली के इंदिरा विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार 24 अप्रैल को अपने परिवार वालों से ये बोलकर घर से निकला कि वो अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा है। लेकिन वो दोस्त के पास न जाकर दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में चला गया।

Read Also: शिवसेना (उद्धव गुट) ने दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले अपना घोषणापत्र जारी किया

वहां जाकर उसने रुम बुक किया और स्टाफ से सुबह उठाने के लिए बोलकर रुम में चला गया। गुरुवार 25 अप्रैल की सुबह जब होटल स्टाफ जब उसे जगाने के लिए गया तो दरवाजा नहीं खुला। होटल स्टाफ को संदेह हुआ और जब दरवाजा खोला गया तो संदेह सच साबित हुआ। युवक का शव पंखे से लटका मिला। लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फिलहाल सुसाइड करने की वजह को तो अभी पता नहीं चला है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *