किसानों ने काले झंडे दिखाकर किया प्रदर्शन, आढ़तियों ने दिया साथ

हरियाणा प्रदेश के किसानों में इन दिनों हाहाकार मची है। सरकार द्वारा जारी किए गए नए अध्यादेश के खिलाफ किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। किसानों ने फिर काले झंडे लेकर कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पहुंचकर अपना रोष प्रदर्शन किया ।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान कई बार धरने प्रदर्शन कर चुके हैं और सरकार से आग्रह कर चुके हैं कि वह जारी किए गए अध्यादेश को वापस ले। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पिपली अनाज मंडी में आज भारतीय किसान यूनियन की एक महापंचायत हुई। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का बड़ा जमावड़ा लगा और किसानों ने काले झंडे लेकर कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पहुंचकर अपना रोष प्रदर्शन किया।

किन मांगों को लेकर प्रदर्शन ?

भारतीय किसान यूनियन ने अध्यादेश की प्रतियों को जलाया और अपना ज्ञापन जिला प्रशासन अधिकारी को सौंप कर हरियाणा सरकार से यह आग्रह किया है कि नए अध्यादेश को वापस ले । किसानों के इस आंदोलन में इस बार आढ़ती भी बड़ी संख्या में नजर आए ।

Also Read- कोरोना वायरस की भारत में उल्टी गिनती शुरू, COVAXIN ट्रायल के सफल परिणाम!

हजारों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान और आढ़ती काफिले के रूप में काले झंडे लेकर लघु सचिवालय पहुंचे और  जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन और आढ़ती एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने जो अध्यादेश जारी किए हैं वह है किसानों और आढ़तियों के को बर्बाद करने वाले हैं उन्हें वापस लिया जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *