Haryana: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य के संगठन, देश में विपक्षी सांसदों की टूट, क्रॉस वोटिंग और अयोध्या चंदा चोरी विवाद पर बेहद बेबाक और बड़ा बयान दिया है। टोटल टीवी के एसोसिएट एडिटर प्रदीप कुमार के साथ ख़ास बातचीत में हुड्डा ने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी है। Haryana:
Read Also- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संसद भवन परिसर में लोक सभा अध्यक्ष ने सांसदों के साथ किया योगाभ्यास
कांग्रेस संगठन और SIR (वोटर लिस्ट) की तैयारी: हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और राज्य में आगामी वोटर लिस्ट यानी एसआईआर (SIR) की तैयारियों को लेकर पूर्व सीएम हुड्डा ने अपनी रणनीति साफ की है।हुड्डा का बयान: जिला कांग्रेस कमेटियां बन गई हैं और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी नियुक्त हो चुके हैं। Haryana:
लगभग 70 के करीब बाकी हैं, जो जल्द ही बन जाएंगे।कांग्रेस का संगठन अब ब्लॉक से लेकर गांव और हर बूथ तक बनने जा रहा है”एसआईआर (SIR) पर मुस्तैदी: हुड्डा ने कहा कि एसआईआर एक बहुत ही चर्चित और महत्वपूर्ण मुद्दा है। पार्टी की तरफ से BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त कर दिए गए हैं। वे खुद गुड़गांव और अन्य ब्लॉक्स का दौरा कर मीटिंग ले रहे हैं।हुड्डा ने साफ किया कि कांग्रेस का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वैलिड (सच्चे) वोटर की वोट कटने न पाए और कोई भी नकली वोट न बनने पाए। Haryana:
Read Also- UTTAR PRADESH: लखनऊ में वकीलों के 240 अवैध चैंबरों पर चला पीला पंजा
विपक्षी सांसदों की टूट और दलबदल कानून: देश की राजनीति में आम आदमी पार्टी, टीएमसी और उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसदों की टूट पर बोलते हुए हुड्डा ने तीखा प्रहार किया और इसे जनभावना के साथ खिलवाड़ बताया।हुड्डा का बयान: “आप जिस पार्टी के मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) पर चुनकर आए हैं, लोगों की उस भावना का आदर होना चाहिए। अगर आपको पार्टी बदलनी ही है, तो अपनी सीट से इस्तीफा दे दीजिए और फिर से चुनाव लड़कर अपनी लोकप्रियता साबित कीजिए। दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) जिस मकसद से लाया गया था, वह डिफीट नहीं होना चाहिए। Haryana:
इस कानून में समय के साथ बदलाव की जरूरत है।क्रॉस वोटिंग पर सख्त एक्शन:जब हुड्डा से राज्यसभा चुनाव के दौरान हरियाणा और अन्य राज्यों में हुई क्रॉस वोटिंग और उन पर हो रही कार्रवाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया।हुड्डा का बयान:”हमारे जिन 5 लोगों ने क्रॉस वोटिंग की थी, वे सभी फिलहाल सस्पेंड हैं। उन्होंने बड़ी गलती की। मैंने उस वक्त भी उनसे कहा था कि अगर आप दूसरी तरफ गए हैं, तो इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़िए, जनता खुद फैसला कर देगी।”अयोध्या चंदा चोरी विवाद और हरियाणा सरकार पर निशाना: अयोध्या में चंदे को लेकर सामने आए विवाद और हरियाणा की मौजूदा कानून व्यवस्था पर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को आड़े हाथों लिया। Haryana:
अयोध्या विवाद पर: यह एक बेहद संवेदनशील और धार्मिक मामला है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) बनी हुई है और हमें उसकी रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए । लेकिन जब निपेंद्र मिश्रा जैसे लोग खुद कह रहे हैं कि यह ‘डाका’ है, तो निश्चित तौर पर दाल में कुछ काला है, कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है।”हरियाणा सरकार पर हमला: भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्य में मौजूदा सरकार कोई काम नहीं कर रही है, हर तरफ घोटाले हो रहे हैं । जो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर वन हुआ करता था, आज वह पिछड़ चुका है । कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और गृह मंत्रालय के सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स के अनुसार, आज हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है।साफ है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक तरफ जहां जमीनी स्तर पर कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की हुंकार भरी है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी सांसदों की टूट और दलबदल को लेकर मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े किए हैं। अब देखना यह होगा कि हुड्डा के इन तीखे बयानों पर सत्तापक्ष की तरफ से क्या पलटवार आता है।
