दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा हरियाणा, AAP सरकार की मंत्री ने की दिल्लीवासियों से ये अपील

Delhi Water Crisis

Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा ने दिल्ली को उसके हिस्से का पानी देना कम कर दिया है। जिसकी वजह से यमुना का जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है।

आतिशी ने कहा कि, “एक मई को यमुना का पानी का स्तर 674.5 फिट था। आठ मई तक एक हफ्ते के अंदर ये गिरकर 672 फिट पर आ गया। लगातार पानी का स्तर गिरता रहा औऱ आज पानी का स्तर 669.9 फिट पर पहुंच गया है। जिन-जिन इलाकों में बोरवेल हैं, उनकी हमने रनिंग टाइम डबल कर दी है। छह-सात घंटे से बढ़ाकर 14-14 घंटे उन बोरवेल्स को चलाया जा रहा है। पानी के लिए, वॉटर टैंक की संख्या भी बढ़ाई गई है। क्योंकि पानी का स्तर घट रहा है।”

Read Also: Ranjeet Murder Case: राम रहीम को बड़ी राहत, पंजाब-हरियाणा HC ने किया बरी

आतिशी ने कहा “एक मई से ही हरियाणा ने दिल्ली को अपने हिस्से का पानी देना कम कर दिया और लगातार यमुना का पानी का स्तर गिर रहा है। एक मई को यमुना का पानी का स्तर वजीराबाद पर 674.5 फीट था। आठ मई तक एक हफ्ते के अंदर-अंदर ये गिरकर 672 फीट पर आ गया। लगातार पानी का स्तर गिरता रहा और 20 मई को ये 671 फीट पर आ गया। 24 मई तक ये पानी का स्तर 670.2 फीट पर आ गया और आज पानी का स्तर 669.9 फीट पर पहुंच गया है।”

“जिन-जिन इलाकों में बोरवेल हैं उनकी हमने रनिंग टाइम लगभग डबल कर दी है। छह-सात घंटे से बढ़ाकर 14-14 घंटे उन बॉरवेल्स को चलाया जा रहा है। पानी के लिए, वॉटर टैंक की संख्या भी बढ़ाई गई है। क्योंकि पानी का स्तर घट रहा है इसलिए आज से कुछ और भी कदम हमें उठाने पड़ रहे हैं।

Read Also: Delhi Baby Care Centre Fire: अभी तो उसने दुनिया भी नहीं देखा था…बेटी को दफनाने के बाद फूट-फूटकर रोया पिता

आज से दिल्ली के कुछ हिस्सों में जहां-जहां पर दिन में पानी की दो टाइम की सप्लाई आती है। उसको कम करके एक सिंगल टाइम की पानी की सप्लाई दी जाएगी। जो दूसरी बार की सप्लाई से पानी बचेगा, जहां पर आज के दिन में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है या जहां पर 15-20 मिनट पानी आ रहा है। दूसरी बार के कुछ इलाके के पानी को कम करके जो ज्यादा प्रभावित इलाके हैं, वहां पर पानी की सप्लाई दी जाएगी।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *