UP: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी तेज, 25 लाख दीयों से रोशन होगी अयोध्या नगरी

Deepotsav in Ayodhya News:

Deepotsav in Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बाद बुधवार को पहला दीपोत्सव आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।दीये को 16 वर्गों में कुछ खास अंदाज में रखा गया है। सुरक्षा कर्मचारियों ने पूरे शहर में पंखे, लेजर लाइटें लगाई गई हैं और ड्रोन से नजर रखी जा रही है।इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होने वाला है। पिछले सात आयोजनों में ऐसा दीपोत्सव नहीं देखा गया होगा।

Read Also: MOU: भारत और स्विट्जरलैंड के बीच गहरे होते संबंध, इंडियन रेलवे ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कवायद-  सरकार का मकसद सरयू नदी के तट पर 25 लाख दीये जलाकर पिछले साल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को बेहतर बनाना है।1,100 लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नदी के तट पर विशेष ‘आरती’ करेंगे।मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सलाहकार निश्चल बारोट की अगुवाई में 30 मेंबरों की टीम ने सरयू के 55 घाटों पर ड्रोन का इस्तेमाल करके दीयों की गिनती शुरू की।

Read Also: इन राज्यों में बर्फबारी तो दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल

 प्रभात फेरी निकाली गई- दिवाली से एक दिन पहले यानी छोटी दीपावली पर हनुमान जी की पूजा का खास महत्व होता है। इसी वजह से बुधवार को प्रयागराज में सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी शहर के कई इलाकों से गुजरी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।प्रभात फेरी’ त्रिपोलिया बाजार में हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जो शहर का एक चक्कर लगाने के बाद यहीं पर खत्म हुई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *