कार की टक्कर से कांवड़ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने मटका चौक पर लगाया जाम

haryana-kanwar-broken-due-to-car-collision-angry-kanwariyas-blocked-matka-chowk

Haryana: हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी मटका चौक पर बुधवार 16 जुलाई की देर रात हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। इससे पहले एक तेज रफ्तार कार ने उनकी एक कावड़ को टक्कर मार दी थी। इससे गुस्साए कांवड़िये सड़क पर उतर आए।

Read Also: पैरोल पर बाहर आए अपराधी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

कांवड़ियों का आरोप है कि उसकी कांवड़ें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने मटका चौक रोड पर जाम लगा दिया और हरिद्वार से नई कांवड़ लाने की मांग की। कार की चपेट में आए कांवड़िये ने कहा कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार ने मेरी कांवड़ को टक्कर मार दी। उसने मेरी दो कांवड़ें क्षतिग्रस्त कर दीं। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया।

Read Also: शाहपुर इलाके में धारदार हथियार से वार, 20 साल के युवक की मौत

डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि कांवड़ियों का आरोप था कि उसकी बाइक को उसने क्रेटा वाइट कलर की गाड़ी ने थोड़ा साइड मारी है। तो उसके बाद इनको समझा दिया गया है कि उनकी मांग है कि हरिद्वार से हमारी कांवड़ दोबारा मंगवाई जाए। तो उसके साथ हम अरेंजमेंट कर रहे हैं। इनके साथ भिजवा देंगे हम।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter