Haryana: हरियाणा में गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में शनिवार 2 मई को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार नाबालिग बच्चों को जहर देकर मार डाला और फिर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने ये जानकारी दी। शनिवार देर रात महिला और उसके चार बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) के शव उनके घर से बरामद किए गए।
Read Also: Business & Economy: कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी से शिमला के भोजनालयों की बढ़ी मुश्किलें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सैलून चलाने वाले आरोपी ने पीड़िता से प्रेम विवाह किया था और उनकी शादी को सात साल हो गए थे। गुरुग्राम के एसीपी नवीन शर्मा ने बताया, “हमें वजीरपुर गांव में पांच शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया और फिर आत्महत्या करने का प्रयास किया।” एसीपी ने बताया कि टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और जांच जारी है।
