HARYANA: CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- विधानसभा की मर्यादा और नियमों का पालन जरूरी

 HARYANA

HARYANA: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस विधायकों के सुरक्षा कर्मियों से धक्कामुक्की करने पर जताई नाराजगी, कहा- विधायक नियम-कानून से ऊपर नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सत्र के दौरान हुई घटनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सत्र की शुरुआत में दिवंगत पूर्व सदस्यों, रोहतक अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों और जहरीली गैस की घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दुखद घटनाओं ने सभी को व्यथित किया है। HARYANA

Read Also:महंगाई से जलभराव तक BJP सरकार पर जमकर बरसे कैप्टन अजय यादव, नेपाल त्रासदी में मारे गए लोगों…

सीएम नायब सैनी ने 27 अगस्त को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्कामुक्की की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी विधानसभा और उसके सदस्यों की सुरक्षा के लिए तैनात होते हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार चिंता और खेद का विषय है।

Read Also:Haryana: हरियाणा में फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, प्रदर्शन कर सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

नायब सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विपक्ष को विरोध करने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन इसके साथ मर्यादा और जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि विरोध के नाम पर नियम तोड़ना, सुरक्षा कर्मियों से धक्कामुक्की करना या जबरन आगे बढ़ने की कोशिश करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। विधानसभा की अपनी गरिमा, परंपराएं और सुरक्षा नियम हैं, जिनका पालन सभी सदस्यों को करना चाहिए।HARYANA

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रवेश नहीं करने का नियम पहले से बना हुआ है और सभी सदस्यों को उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक होने का मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति नियम और कानून से ऊपर हो गया। नियम सभी के लिए समान हैं और इन्हें सामूहिक रूप से बनाया गया है। ऐसे में इन नियमों का पालन करना भी सभी विधायकों की जिम्मेदारी है।HARYANA

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *