भिवानी में टीचर की हत्या का मामला! CM सैनी ने लिया कड़ा एक्शन, कई पुलिसकर्मी निलंबित

Haryana Murder: Case of murder of a teacher in Bhiwani! CM Saini took strict action, several policemen suspended

Haryana Murder: भिवानी में निजी स्कूल की एक शिक्षिका की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भिवानी के पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2014 बैच के IPS अधिकारी सुमित कुमार को भिवानी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।  Haryana Murder

Read Also: ओम बिरला बोले- अमर बलिदानी और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानी सदैव हमारे आदर्श रहेंगे

इसके अलावा, लोहारू थाना प्रभारी (SHO) अशोक, महिला एएसआई (L/ASI) शकुंतला, और डायल 112 की ईआरवी टीम के ईएसआई अनूप, कांस्टेबल पवन तथा एसपीओ धर्मेंद्र को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।  Haryana Murder

Read Also: PM मोदी: स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘स्वतंत्र भारत’ दिया, इस पीढ़ी को ‘समृद्ध भारत’ बनाना चाहिए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जनता को सुरक्षित और कानून-व्यवस्था के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *