Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हवाई अड्डे में नवनिर्मित हैंगर, ATC भवन सुरक्षा चौकी एवं कैंटीन का किया उद्घाटन।भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।भिवानी की इस वीर भूमि पर आकर मन में एक अलग ही उत्साह और हर्ष का हो रहा अनुभव।आज इस परिसर में हेंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, सुरक्षा चौकी और कैंटीन का किया उद्घाटन।इन सुविधाओं के निर्माण पर लगभग 31 करोड रुपए की आई लागत। यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं बल्कि पश्चिमी हरियाणा को देश के विमानन मानचित्र पर एक नई ऊंचाई देने का संकल्प। Haryana News:
Read Also: CM नायब सिंह सैनी ने स्थित संत कबीर कुटीर में महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित
आज शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती भी है, महान देशभक्त को कोटि-कोटि नमन।भिवानी में बना हैंगर हवाई जहाज़ों और हेलीकॉप्टरों के सुरक्षित संचालन उनके नियमित रखरखाव तथा उड्डयन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।आधुनिक एटीसी टावर उड़ानों की सुरक्षा और परिचालन दक्षता को कई गुना बढ़ा देगा। पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा ने सिविल एविएशन के क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में बनाई अपनी एक विशिष्ट पहचान। Haryana News:
Read Also: Crime News: प्रयागराज में तीन बुजुर्गों की हत्या से मची सनसनी, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
वित्त वर्ष 2025-26 में हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, चंडीगढ़ व जयपुर के लिए हवाई सेवाएं की गई शुरू।इस वित्त वर्ष में हिसार से जम्मू व अहमदाबाद के लिए हवाई सेवाएं की जाएगी प्रारंभ।प्रदेश की विमानन परियोजनाओं को एक छत के नीचे लाने के लिए की गई हरियाणा विमानन विकास निगम की स्थापना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ान योजना के माध्यम से रीजनल एयर कनेक्टिविटी का जो सपना देखा था उसे हरियाणा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं साकार। Haryana News:
हिसार में MRO हब बनने से न केवल देश का पैसा बचेगा बल्कि हरियाणा तकनीकी कौशल विकास और निवेश का बनेगा एक बहुत बड़ा केंद्र।आज भिवानी देश और प्रदेश में विमानन गतिविधियों विशेष कर फ्लाइंग ट्रेंनिंग के क्षेत्र में बना रहा है अपनी एक अलग पहचानआज जिस नई अवसंरचना का उद्घाटन हुआ वह प्रशिक्षण संस्थान को और अधिक मजबूती देगा।
भिवानी में विशेष रूप से हेलीकॉप्टरों और छोटे विमान के लिए समर्पित MRO सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं का भी गहराई से कर रहे हैं अध्ययन।यह पहल भिवानी को भारत के सिविल एविएशन इकोसिस्टम में एक बेहद गतिशील और उभरते हुए केंद्र के रूप में कर देगी स्थापित।आज भिवानी में जो नींव रखी गई है वह आने वाले समय में यहां की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देगी।
